न्यूज़भारतराजनीतिराजस्थानहेडलाइंस

पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया प्रहार… पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर सुनाई ये कविता

उमाकांत त्रिपाठी। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी। सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने एक कविता भी सुनाई।

पीएम ने सुनाई कविता

जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्‌टी में मिलाया है।
जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है।
जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में डूब-डूबकर पड़े हैं।
जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हैं।
ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है।
ये ऑपरेशन सिंदूर है, ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये समर्थ भारत का रौद्ररूप है।
ये भारत का नया स्वरूप है।
पहले घर में घुसकर किया था वार,
अब सीधा सीने पर किया प्रहार है।
आतंक का फन कुचलने की यही नीति है,
यही रीति है,
यही भारत है,
नया भारत है।

पाकिस्तान को पड़ेगा महंगा- पीएम
मोदी ने कहा- विकसित भारत के लिए सुरक्षा और समृद्धि दोनों जरूरी है। यह तभी संभव है जब भारत का कोना-कोना मजबूत होगा। पीएम मोदी ने कहा- भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह कीमत पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।

पाई-पाई की कीमत चुकानी पड़ेगी
पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर। यदि पाकिस्तान ने आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा तो पाई-पाई की कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा। ये भारत का संकल्प है। दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *