दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली में शुरू हुई एनडीए की बैठक, बिहार के CM नीतीश कुमार पहुंचे, PM मोदी की अध्यक्षता में शुरू हुई मीटिंग

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar News: दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है. बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में मौजूद हैं. उन्होंने दिल्ली की बैठक के लिए शनिवार को उड़ान भरी थी. बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर नजर टिकी है.एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक, राजनीतिक प्रशासनिक मुद्दों के अलावा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रस्ताव किया जा सकता है.

 

दिल्ली में एनडीए की बैठक
जाति जनगणना के फैसले पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. बैठक में पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत जेपी नड्डा ने किया. एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक को बिहार चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बैठक का हिस्सा बनने पहुंचे हैं.

इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा!
माना जा रहा है कि-  केंद्र सरकार की चलाई जा रही योजनाओं पर मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लिया जा सकता है. बिहार चुनाव के लिए एनडीए की मजबूती पर भी मंथन हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पर्यवेक्षकों की नजर है. बता दें कि बिहार में एनडीए का सीधा मुकाबला महागठबंधन से है. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी चुनावी मैदान में हुंकार भरी है. ऐसे में एनडीए के साथ महागठबंधन की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. विपक्ष कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने में जुटा है. सियासी हमले से जदयू-बीजेपी सरकार बैकफुट पर है.

Related Posts

1 of 853

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *