बिहार

बिहार को मिलेगी 50 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी देंगे कई तोहफे, चुनावी साल में मिलेगी खुशखबरी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे. उनका बिहार में दो दिन रहने का कार्यक्रम है. चुनावी राज्य बिहार में इस प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी यात्रा है. इससे पहले उन्होंने फरवरी और अप्रैल में बिहार की यात्रा की थी. पीएम मोदी अपने इस दौरे पर 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे.इन विकास योजनाओं में हवाई अड्डे, बिजली परियोजना और एक्सप्रे वे जैसी योजनाएं शामिल हैं. इससे बिहार की अर्थव्यवस्था को गति मिलने का अनुमान है. केंद्र सरकार ने बजट में भी बिहार के लिए कई योजनाओं की सौगात दी थी. आइए जानते हैं कि चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए क्या-क्या दिया है.

आइए- पहले बात करते हैं उन योजनाओं की जिनकी पीएम मोदी गुरुवार-शुक्रवार को शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे.

पटना एयरपोर्ट: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे.यह भवन 65,155 वर्ग मीटर में फैला हुआ है. इसके निर्माण पर 12 सौ करोड़ रुपये की लागत आई है.पीएम बिहटा में बनने वाले एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे. इसके लिए 542 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है.

एनटीपीसी की बिजली परियोजना: पीएम मोदी 30 मई को औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखेंगे. इसके बन जाने पर बिहार को 1500 मेगावाट बिजली मिलेगी.

पटना से सासाराम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: पीएम मोदी 30 मई को 3712 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पटना-सासाराम एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे.

बक्सर में गंगा नदी पर पुल: पीएम मोदी बक्सर और उत्तर प्रदेश के भरौली के बीच बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे.गंगा नदी पर बनने वाला यह तीन लेन का पुल 3.2 किलोमीटर लंबा होगा. यह पुल पूर्वांचल और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ेगा. इसके निर्माण पर करीब 368 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

जानें- पीएम मोदी का बिहार दौरा
पीएम इसके अलावा भी कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ कर सकते हैं. आइए अब यह देखते हैं कि पीएम मोदी ने इससे पहले इस साल बिहार को क्या सौगात दी है. इससे पहले पीएम मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी पहुंचे थे. उन्होंने वहां से बिहार को 13 हजार 480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी.

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

उमाकांत त्रिपाठी।चुनावी साल में बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *