दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

माफी चाहता हूं, आपके यहां नहीं आ पाया.. पीएम मोदी ने मांगी सिक्किम की जनता से माफी, जानिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। PM मोदी का गुरुवार को सिक्किम दौरा खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया। प्रधानमंत्री को सिक्किम बनने के 50 साल पूरे होने पर गंगटोक में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। जिसके बाद पीएम पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वर्चुअली जुड़े और जनता को संबोधित किया। बागडोगरा की गंगटोक से दूरी करीब 120 किमी है।

पीएम का आज तीन राज्यों का दौरा होना था। सिक्किम के अलावा वे पश्चिम बंगाल जाएंगे। जहां अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। शाम होते ही पीएम बिहार रवाना हो जाएंगे। शाम 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का इनॉगरेशन करेंगे। फिर रात में राजभवन में रुकेंगे।

PM बोले- मैं आपके यहां नहीं आ पाया, माफी मांगता हूं
आज का दिन विशेष है। यह अवसर सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा की गोल्डन जुबली का मैं आपके बीच रहकर इस 50 वर्ष की यात्रा का साक्षी बनना चाहता था। मैं दिल्ली से निकलकर बागडोगरा तक तो पहुंच गया। मौसम ने मुझे बागडोगरा तक पहुंचा दिया, दरवाजे पर पहुंचा दिया, लेकिन आगे नहीं जाने दिया। यह भव्य दृश्य है, लोग ही लोग हैं। कितना भव्य दृश्य है। मैं पहुंच नहीं पाया और माफी मांगता हूं। जैसे ही राज्य सरकार तय करेगी, मैं सिक्किम जरूर आऊंगा और आपके दर्शन करूंगा।

एक-एक परिवार का भरोसा मजबूत हुआ
पीएम ने कहा- आज सिक्किम के एक-एक परिवार का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। देश ने इसके परिणाम सिक्किम की प्रगति के रूप में देखे हैं। सिक्किम आज देश का गर्व है। 50 वर्षों में सिक्किम प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना। 100 फीसदी आर्गेनिक स्टेट बना। सिक्किम देश के उन राज्यों में है, जहां प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है। ये उपलब्धियां आपके सामर्थ्य से हासिल हुई।

PM ने कहा, सिक्किम ने 50 साल पहले अपने लिए एक लोकतांत्रिक भविष्य तय किया। सिक्किम के लोगों का मानना ​​था कि जब सभी की आवाज सुनी जाएगी और सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी, तो सभी को प्रगति के समान अवसर मिलेंगे। आज, मैं कह सकता हूं कि सिक्किम के प्रत्येक परिवार का विश्वास मजबूत हुआ है। पिछले 50 सालों में, सिक्किम से ऐसे सितारे निकले हैं जिन्होंने भारत के आकाश को रोशन किया है।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 797

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *