न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बंगाल में खुलेआम बांटी जा रही सरकारी नौकरियां… गृहमंत्री अमित शाह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को कोलकाता में आयोजित बीजेपी के ‘विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन’ में शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने कहा, “इस बार महिलाएं ममता दीदी को सिंदूर का महत्व समझा देंगी।” उन्होंने कहा कि महिलाएं ममता बनर्जी को सबक सिखाएंगी और भाजपा को वोट देंगी।

बंगाल में खुलेआम बेची जा रही हैं नौकरियां
अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए राज्य से जमीन मांगी, लेकिन ममता सरकार ने वोटबैंक के डर से इसे रोक दिया. अमित शाह ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं. यह सिलसिला अब बंद होना चाहिए

बीजेपी की रणनीति
अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि 2026 का चुनाव सिर्फ बंगाल का नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा का चुनाव है। ममता सरकार ने सीमा खोल रखी है और घुसपैठियों को खुली छूट दी है।

शाह का जनता से वादा
अमित शाह ने वादा किया कि 2026 में भाजपा सरकार बनने के बाद जिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर ममता सरकार के दौरान अत्याचार हुए हैं, उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 40% वोट हासिल किए थे और अब हमें सिर्फ कुछ प्रतिशत वोट और जोड़ने हैं, और हम सरकार बना लेंगे।

बीजेपी का संकल्प
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के विकास और संस्कृति के लिए काम किया है। अगर कोई चुनौती देगा, तो भाजपा ‘गोला से गोली’ का जवाब देना जानती है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *