दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

श्रीनगर-कटरा के बीच दौड़ेगी वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, इस दिन खत्म होगा इंतजार

उमाकांत त्रिपाठी।जम्मू-कश्मीर की राजनधानी श्रीनगर और कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चलाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों लोगों के इंतजार को 6 जून को पूरा कर सकते हैं। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से श्रीनगर से कटरा की दूसरी महज तीन घंटे में पूरी हो जाएगी। पहले इसके शुभारंभ की तारीख 19 अप्रैल तय की गई थी,लेकिन तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा रद्द हो गया था। इसके बाद 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। ऐसी संभावना है कि पीएम मोदी उस दिन कटरा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करें। पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी का यह पहला जम्मू कश्मीर दौरा होगा।

रेल मार्ग से जुड़ेगा कश्मीर
श्रीनगर से कटरा के बीच रेल लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के फर्राटा भरते हुए कश्मीर रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। कश्मीर घाटी में रेल सेवा सिर्फ बारामुला से संगलदान तक ही सीमित है. कटरा तक आने वाली ट्रेनें वहीं रुक जाती हैं, हालांकि अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से सीधे श्रीनगर और बारामूला तक जाएगी। इस रूट पर कोई सीधी ट्रेन नहीं थी, और सड़क मार्ग से यात्रा करने में 6-7 घंटे लगते थे। अब वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा का समय घटकर 3 घंटे हो गया है। वैष्णोदेवी जाने वाले लोगों का सफर काफी आनंदमय और राेमांचक हो जाएगा। जम्मू कश्मीर बीजेपी नेता रविंदर रैना ने इसके संकेत दिए हैं। पीएम मोदी इस वीकेंड पर यह सौगात दे सकते हैं।

जानिए- क्या होगा इस ट्रेन का टाइम टेबल?
यह ट्रेन हफ्ते में 6दिन चलेगी। SVDK से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और श्रीनगर सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी। श्रीनगर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी और SVDK शाम 3:55 बजे पहुंचेगी। यह वंदे भारत ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर चलेगी। रियासी, सांगलदान, बनिहाल, काजीगुंड, अनंतनाग और अवंतीपोरा जैसे स्टेशनों पर यह ट्रे्न रुकेगी।इससे इन जगहों पर आना-जाना आसान हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस चिनाब ब्रिज से गुजरेगी। यह एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा और कुतुब मीनार से पांच गुना ऊंचा है। रेलवे के अनुसार यह 266 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी हवा को आसानी से झेल सकता है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 872

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *