उमाकांत त्रिपाठी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भी सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों की बधाई संदेश पर आभार व्यक्त किया गया है।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर योगी को बधाई देते हुए कहा कि- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
गृहमंत्री शाह ने दी बधाई
शाह ने कहा कि- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’
रक्षा मंत्री राजनाथ ने दीं शुभकामनाएं
राजनाथ सिंह ने कहा कि- उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।’
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि- उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूं।
मायावती ने की दीर्घायु होने की कामना
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मायावती ने पोस्ट किया- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं।














