न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

11 साल में हरियाणा को मिली कई सौगात, पीएम मोदी के कार्यकाल में मिले कई तोहफे,प्रधानमंत्री ने इतनी बार किया हरियाणा का दौरा

उमाकांत त्रिपाठी।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि किसानों का कल्याण हो, औद्योगिक विकास हो, खिलाड़ियों का सम्मान हो या युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हों, हरियाणा हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं और राज्य की अपनी विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप नई पहल भी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने हरियाणा को कई बड़ी परियोजनाएं दी हैं। अपने इन दौरों में उन्होंने पूरे देश के लिए बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया।यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट और कंप्रेस्ड बायोगेस प्लांट की आधारशिला रखी। इसी दिन हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल के भवन का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं से बदल रही दिशा
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम मोदी ने हरियाणा के लिए वेस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कारीडोर, रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे, कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे, बल्लभगढ़-मुजेसर, मुंडका-बहादुरगढ़, गुरुग्राम-सिकंदरपुर, फरीदाबाद-बल्लभगढ़ मेट्रो लिंक, आदि परियोजनाएं प्रदान की हैं।

स्वीकृत किए 21 नये राष्ट्रीय राजमार्ग
नायब सैनी के अनुसार हरियाणा में 21 नये राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 12 राजमार्ग बन चुके हैं। इनके बनने के बाद प्रदेश का कोई भी जिला ऐसा नहीं बचेगा, जिसकी कनेक्टिविटी राष्ट्रीय राजमार्ग से न हो। इसी प्रकार ‘हरियाणा आर्बिटल रेल कारीडोर को मंजूरी दी गई है।

हरियाणा में 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभाएं
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने जिला अनुसार प्रेस कान्फ्रेंस व कार्यक्रमों के लिए मुख्य वक्ताओं की लिस्ट जारी की है। ये प्रेसवार्ताएं 11 और 12 जून को हर जिले में आयोजित होंगी। पहले दिन 10 जून को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में प्रेस कान्फ्रेंस की।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 952

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *