उत्तर प्रदेशदिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

खूबसूरत मामी पर आया भांजे का दिल, फिर हो गया बड़ा कांड अब मामा काट रहा थाने के चक्कर.!

खबर इंडिया की। बदायूं से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,यहां भांजा अपनी मामी को लेकर फरार हो गया है,महिला का पति दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है,दिल्ली में वह मेहनत-मजदूरी करता रहा और इधर भांजा मामी को लेकर फुर्र हो गया। पीड़ित पति ने संबंधित थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस से पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है,इलाके में भांजे मामी के प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह का चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

दवा लाने की बात कहकर निकली
बदायूं से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने और चौंका देने वाला मामला सामने आया है,यहां भांजा तब अपनी 30 साल की मामी को लेकर फरार हो गया,महिला घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थीं,पीड़ित पति दिल्ली रहकर कबाड़े का काम करता था, इसी बीच दोनों के फरार होने की बात सामने आई,मामले का पता चलने पर उसने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल और भांजे-मामी की तलाश शुरू कर दी है

थाने के चक्कर लगा रहा पति
दरअसल पूरा मामला जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है यहां के रहने वाले पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देते हुए अपनी पत्नी और भांजे पर आरोप लगाया है कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 10 जून को सुबह 10 बजे घर से ये कहकर निकली कि वो बिसौली नगर में डॉक्टर के यहां दवा लेने जा रही है,पीड़ित दिल्ली में कबाड़ी का काम किया करता है। उस दिन भी वह घर पर नहीं था देर शाम तक जब पत्नी दवा लेकर वापस नहीं लौटी तो पति ने फोन कॉल की। लेकिन, बेवफा पत्नी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया,अगले दिन पीड़ित पति दिल्ली से अपने गांव बदायूं आ गया।

 

 

Related Posts

1 of 831

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *