न्यूज़मनोरंजनहेडलाइंस

बॉयफ्रेंड संग OYO में रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पुलिस लेकर पहुंचा पति तो लगा दी छत से छलांग, देखें वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला होटल में अपने प्रेमी के साथ रंगरलिया मना रही थी। तभी उसका पति पीछे से पुलिस लेकर वहां आ धमका। महिला ने जैसे ही अपने पति को पुलिस के साथ आते हुए देखा, वैसे ही वह होटल की छत से कूदकर वहां से फरार हो गई।

आरोपी प्रेमी

महिला के कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को होटल की छत से कूदकर भागते हुए देखा जा सकता है।

पत्नी के कई मर्दों से संबंध- पति

दरअसल पूरा मामला छपरौली थाना क्षेत्र के काकोर गांव का है, जहां कपिल की शादी 6 साल पहले पूर्व क्षेत्र के तुगाना गांव में हुई थी। पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी के कई मर्दो के साथ शादी से पहले ही अवैध संबंध रहे हैं। शादी के बाद भी उसने ये सब जारी रखा, जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगे और दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया।

पीड़ित पति

इसी को लेकर दोनों के बीच कोर्ट में राजीनामा भी चल रहा है। महिला तीसरी काउंसलिंग के बाद वापसी के समय प्रेमी के साथ फरार हो गई और ओयो होटल में पकड़ी गई। जिसके बाद वह होटल की छत से दीवार फांदकर फरार हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पत्नी का प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही पुलिस
महिला के पति ने गुप्त रूप से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और होटल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *