न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हिंदी दुश्मन नहीं… गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- 13 भाषाओं में हो रही है JEE, NEET और CUET की परीक्षाएं

उमाकांत त्रिपाठी।देश में चल रहे भाषा विरोध के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी, अंग्रेजी और इसके साथ ही साथ कई स्थानीय भाषाओं को लेकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि, ‘अब देश में JEE, NEET और CUET की परिक्षाएं कुल 13 भाषाओं में हो रही हैं। पहले CAPF की कांस्टेबल भर्ती के लिए लोगों के पास सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी का विकल्प होता था। आप इन्हीं दो भाषाओं में आवेदन कर सकते थे मगर हमने इसे फ्लेक्सिबल बनाया और 13 भाषाओं में परीक्षा देने की अनुमति दी।’ उन्होंने आगे कहा कि आज मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि देश में 95% अभ्यर्थी अपनी मातृभाषा में कांस्टेबल परीक्षा दे रहे हैं और ये बात हमें यह बताता है कि आने वाले दिनों में भारतीय भाषाओं का भविष्य कितना उज्ज्वल है।

हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की दुश्मन नहीं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसी दौरान यह भी कहा कि हिंदी भाषा किसी भी दूसरे भारतीय भाषा की दुश्मन नहीं है। उन्होंने कहा,कि- मैं दिल से मानता हूं कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की दुश्मन नहीं हो सकती। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की दोस्त है और हिंदी एवं भारतीय भाषाएं मिलकर हमारे स्वाभिमान कार्यक्रम को उसके अंतिम लक्ष्य तक पहुंचा सकती हैं।

भाषा का इस्तेमाल भारत को बांटने के लिए किया गया- शाह
भारत की भाषाओं को लेकर बात करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि- पिछले कुछ दशकों में भाषा का इस्तेमाल भारत को बांटने के माध्यम के रूप में किया गया। वे इसे तोड़ नहीं पाए लेकिन कोशिश पूरी की गई। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी भाषाएं भारत को एकजुट करने का एक सशक्त माध्यम बनें। इसके लिए आधिकारिक भाषा विभाग काम करेगा। उन्होंने आगे कहा कि- मेरा मानना ​​है कि मोदी जी के नेतृत्व में जो नींव रखी जा रही है, उससे 2047 में एक महान भारत का निर्माण होगा और महान भारत के निर्माण की राह पर हम अपनी भारतीय भाषाओं का विकास करेंगे, उन्हें समृद्ध बनाएंगे और उनका इस्तेमाल बढ़ाएंगे।शाह ने यह भी कहा कि- सरकारी कामकाज में भारतीय भाषाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होना चाहिए। यह काम सिर्फ केंद्र सरकार में ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में भी होनी चाहिए और इसके लिए हम राज्यों से भी संपर्क करेंगे और उन्हें समझाकर राजी करने की कोशिश करेंगे।

 

Related Posts

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *