क्रिकेटदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने की वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तारीफ, त्रिनिदाद एंड टोबैगो में कहा- भारतीय भी हैं इनके फैन

उमाकांत त्रिपाठी।त्रिनिदाद और टोबैगो के संसद में संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को लेकर भी बयान दिए। उन्होंने कहा,कि- मुझे कहना होगा कि भारतीय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सबसे उत्साही प्रशंसकों में से हैं। हम पूरे दिल से उनका उत्साहवर्धन करते हैं।’ पीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने फिर चुटकी लेते हुए कहा,कि- हम उनका सिर्फ तब उत्साह नहीं बढ़ाते, जब वे भारत के खिलाफ खेल रहे होते हैं।’ पीएम मोदी के इस बयान पर संसद में मौजूद लोग हंसने लगे।

180 साल पहले भारतीय कठिन यात्रा के बाद यहां पहुंचे थे
पीएम मोदी ने कहा,कि- 180 साल पहले, पहले भारतीय समुद्र पार एक लंबी और कठिन यात्रा के बाद इस भूमि पर पहुंचे थे। भारतीय धुनें कैरेबियाई लय के साथ खूबसूरती से मिश्रित हुईं…राजनीति से लेकर कविता तक, क्रिकेट से लेकर वाणिज्य तक – वे हर क्षेत्र में योगदान देते हैं’।
‘महिलाओं के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित है

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा,कि- मुझे इस सदन में इतनी सारी महिला सदस्यों को देखकर बहुत खुशी हो रही है। महिलाओं के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित है। हमारे महत्वपूर्ण पवित्र ग्रंथों में से एक, स्कंद पुराण में कहा गया है कि एक बेटी दस बेटों के बराबर खुशी लाती है। हम अपने आधुनिक भारत के निर्माण के लिए महिलाओं के हाथ मजबूत कर रहे हैं। अंतरिक्ष से लेकर खेल तक, स्टार्टअप से लेकर विज्ञान, शिक्षा से लेकर उद्यम, विमानन से लेकर सशस्त्र बलों तक – वे विभिन्न क्षेत्रों में भारत को एक नए भविष्य की ओर ले जा रही हैं।

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद-टोबैगो की जनता को किया धन्यवाद
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,कि- मैं राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, सरकार और त्रिनिदाद और टोबैगो के अद्भुत लोगों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया।

Related Posts

1 of 829

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *