क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति से अलग हुई बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल, कहा- बहुत सोचने के बाद हमने फैसला लिया, लव मैरिज हुई थी

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने रविवार देर रात अपने पति और बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप (पी. कश्यप) से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा,कि- बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।
साइना ने लिखा,कि- जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर, 2018 को कश्यप पारुपल्ली के साथ लव मैरिज की थी। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एक साथ ट्रेनिंग करते थे।

 

साइना ने रविवार रात करीब 11 बजे इंस्टाग्राम पर पति से अलग होने की जानकारी दी।
साइना-कश्यप ने हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी दी थी साइना ने हैदराबाद में पी. कश्यप से उनके घर पर शादी की थी। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने 16 दिसंबर, 2018 को हैदराबाद के नोवोटेल होटल में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी।

इस हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन पार्टी में खेल जगत से वी चामुंडेश्वरनाथ, किदांबी श्रीकांत, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, सुधीर बाबू और सिनेमा इंडस्ट्री से नागार्जुन, रकुल प्रीत सहित कई चर्चित चेहरे शामिल हुए थे।साइना ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ नीला रंगे का वेलवेट लहंगा पहना था। वहीं कश्यप ने सिल्क की ब्लू शेरवानी पहनी थी, जिस पर हाथ से कारीगरी की गई थी। सब्यसाची ने एक ट्वीट में कपल के कपड़ों की डिटेल्स शेयर की थी।

 

साइना ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थी
हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। वे 2015 में विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर -1 प्लेयर रह चुकी हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 875

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *