दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जब विदेश मंत्री ने चीन के राष्ट्रपति को सुनाया पीएम मोदी का मैसेज, जानिए प्रधानमंत्री ने क्या संदेश भेजा.?

उमाकांत त्रिपाठी।विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार सुबह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं और अभिवादन पहुंचाया.
विदेश मंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा,कि- आज सुबह बीजिंग में अपने साथी SCO विदेश मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन उन्हें पहुंचाया. राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हमारे द्विपक्षीय संबंधों के हालिया विकास से अवगत कराया. इस संबंध में हमारे नेताओं के मार्गदर्शन को महत्व देते हैं.

SCO बैठक में भारत-चीन संबंधों पर चर्चा
सूत्रों के अनुसार, जयशंकर और शी जिनपिंग के बीच भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में हालिया प्रगति, आपसी सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे विषयों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत नेतृत्व स्तर पर संवाद को बेहद अहम मानता है और उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है.

जानिए- क्यों अहम है यह मुलाकात?
भारत और चीन के बीच पिछले कुछ सालों में सीमा विवाद और व्यापारिक तनाव के बावजूद बातचीत जारी रखने की कोशिश की जा रही है. बीजिंग में यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब SCO जैसे बहुपक्षीय मंच पर दोनों देशों के नेताओं के बीच संवाद को एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *