दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

आज गृहमंत्री से हो सकती है हिमाचल CM की मुलाकात, अमित शाह से स्पेशल पैकेज मांगेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्य को हुआ है इतना नुकसान

उमाकांत त्रिपाठी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (मंगलवार को) दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह हिमाचल के लिए ज्यादा आर्थिक मदद लाने का प्रयास करेंगे। CM सुक्खू आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। बीते कल अमित शाह से मीटिंग का टाइम नहीं मिल पाया था।

मुख्यमंत्री सुक्खू केंद्रीय गृह मंत्री को मंडी व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल फटने से हुए भारी जान माल के नुकसान से अवगत कराएंगे। इसकी भरपाई के लिए स्पेशल पैकेज की मांग करेंगे।

हिमाचल में हुआ भारी नुकसान
आपको बता दें कि, प्रदेश में अब तक 787 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। 900 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। 105 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 लोग बादल फटने के बाद आई फ्लैश फ्लड में कई दिनों बाद भी लापता है। 27 लोग अकेले मंडी जिला में लापता है, जबकि कांगड़ा व कुल्लू में 2-2, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति में 1-1 मजदूर लापता है। इन सबसे से सीएम सुक्खू अमित शाह को अवगत कराएंगे।

इस जिले में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
भारी बारिश से मंडी जिला के सराज विधानसभा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई गांव पूरे ही उजड़ गए हैं। भारी नुकसान को देखते हुए थुनाग, बगश्याड़ को दूसरी जगह शिफ्ट करने की जरूरत महसूस की जा रही है। सराज विधानसभा में सड़कों का नामो निशान तक मिट चुका है।

आपदा प्रभावित परिवार सरकार की तरफ देख रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार भी केंद्र से उम्मीद लगाए बैठी है। इस दौरान मुख्यमंत्री 2023 में आई आपदा की राहत राशि को जारी करने का मामला भी उठा सकते हैं। केंद्र ने कुछ दिन पहले 2006 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी जरूर दी है, लेकिन अभी इसकी पहली किस्त भी हिमाचल को नहीं मिली है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 835

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *