उमााकांत त्रिपाठी।Amit Shah Uttarakhand Visit: देश की बड़ी राजनीतिक शख्सियत गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन के जरिए सीएम धामी सरकार की गुड गवर्नेंस और एक लाख करोड़ के निवेश को लेकर उनकी उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें शाबाशी दी।
मंच पर चुनिंदा राजनीतिक और उद्यमियों की मौजूदगी,खचाखच भरा सभागार,निवेशकों की मौजूदगी और सभागार में राज्य के मंत्रियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर सफलता की एक अलग सी चमक थी। देश की बड़ी राजनीतिक शख्सियत गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन के जरिए सीएम धामी सरकार की गुड गवर्नेंस और एक लाख करोड़ के निवेश को लेकर उनकी उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें शाबाशी दी।
शाह ने धामी सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सरकार की कामकाज को ओके रिपोर्ट भी दे दी है। शाह की इस शाबाशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक कद और बढ़ा दिया है। गृह मंत्री शाह ने पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि छोटे से राज्य में निवेश का बढ़ावा देने के लिए पयर्टन,एमएसएमई,स्टार्टअप,फिल्म नीति सहित कई प्रयास किए गए हैं। इससे राज्य में निवेश का वातावरण बना है।
शाह ने कहा कि- आने वाले समय में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक उपचार और जैविक खेती उत्तराखंड के विकास का आधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में भी उद्योग लग रहे हैं। राज्य सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए नीति में पारदर्शिता,क्रियान्वयन में तीव्रता और विजन में दूरदर्शिता के साथ विकास का नया खाका खींचने में सफल रही है।
शाह का उत्तराखंडी टोपी पहनाकर किया स्वागत
गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत भव्य तरीके से किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंडी की टोपी पहनाकर स्वागत किया। इंडस्ट्री से जुड़ी एक मोमेंटो भेंट की गई।
जनता के प्रतिनिधि के तौर पर धामी को बधाई देता हूं
उन्होंने कहा कि- एक हजार करोड़ के निवेश धरातल पर उतरने को लेकर वह देवभूमि की जनता के प्रतिनिधि के रूप में सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए उनका आभार जताते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम ने तमाम चुनौतियों के बावजूद आज एक लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट धरातल पर उतार दिया है। इससे 81 हजार नए रोजगार सृजन का रास्ता साफ हो गया है।














