दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

हर विधानसभा से पीएम मोदी की जनसभा में आएंगे बीजेपी कार्यकर्ता, यूपी बीजेपी ने शुरू की तैयारी, ये है शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कालिका धाम क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी पीएम संसदीय क्षेत्र के लोगों को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम के जनसभा में काशी के हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता आएंगे।

बीजेपी ने शुरू की तैयारी
खबर के मुताबिक, हर विधानसभा से कार्यकर्ता और पूरे प्रदेश भर के दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। खबर के मुताबिक बीजेपी इस दौरे को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी है। दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कालिका धाम में होने वाले दौरे को लेकर रविवार को भाजपा नेताओं ने निरीक्षण किया। फिलहाल जनसभा स्थल पर जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से जमीन को समतल करने का कार्य शुरु हो गया है।
इस मौके पर एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोला पुरकर मौजूद रहे।

योजनाओं की मिलेगी सौगात
पीएम मोदी पूर्ण परियोजनाएं जनता के हवाले करने के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की नींव रख सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से फोरलेन रोड, सेतु, आरओबी के अलावा स्वास्थ्य, नगर निगम, जलकल व जल निगम की कई परियोजनाएं शामिल होंगी। बिहार चुनाव को देखते हुए कुछ नई योजना के घोषणा की भी उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री काशी दौरे में लगभग 1500 करोड़ रुपये लागत की पूर्ण हो चुकी दो दर्जन परियोजनाएं जनता के हवाले करेंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *