न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

इस भोजपुरी ऐक्ट्रेस ने लगाई इंटरनेट पर आग, फैन फॉलोइंग के मामले में श्वेता तिवारी को पछाड़ा, देखें दिलकश फोटोज

खबर इंडिया की। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ऑलिव बिकनी में तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर ‘गर्मी’ बढ़ा दी है. वह श्वेता तिवारी को टक्कर दे रही हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 5.9 मिलियन फॉलोअर्स है.

भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में इन दिनों सिर्फ फिल्मों का ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया प्रेजेंस का भी जलवा है. 44 वर्षीय श्वेता तिवारी की दीवानगी तो जगजाहिर है, जिनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है. मगर अब उन्हें टक्कर देने के लिए एक और भोजपुरी क्वीन सामने आ गई हैं, जिनका नाम मोनालिसा है. अपने अभिनय से पहचान बनाने वालीं मोनालिसा अब अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियो से इंटरनेट पर आग लगा रही हैं.

मोनालिसा इंस्टाग्राम पर बेहद सक्रिय रहती हैं और अपनी दिनचर्या की झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. कभी साड़ी में उनकी सादगी दिलों पर राज करती है, तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में उनका स्टाइलिश अंदाज सभी को अपनी ओर खींच लेता है. हाल ही में, मोनालिसा ने ऑलिव कलर की बिकनी में स्विमिंग पूल के किनारे पोज देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर ‘गर्मी’ बढ़ा दी है.

इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग के मामले में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच कड़ी टक्कर है. जहां मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो वहीं श्वेता तिवारी के 5.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. दोनों ही अपनी हॉटनेस और स्टाइल से अपना दबदबा बनाए हुए हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. काम में वो चाहे कितनी भी बिजी हों, लेकिन फैंस के लिए कोई ना कोई पोस्ट हर दिन आता ही रहता है. मोनालिसा के लेटेस्ट वीडियो को उन्होंने अपने ग्रीन रूम में बनाया है. इन दिनों वो अपने शो ‘जादू तेरी नजर’ की शूटिंग कर रही हैं।

मोनालिसा हमेशा अपनी हॉट अदाओं से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं. आए दिन एक्ट्रेस का कोई न कोई सिजलिंग लुक इंटरनेट पर वायरल होता रहता है. तस्वीरों में मोनालिसा का हॉट और खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *