अपराध

कातिल सोनम और बॉयफ्रेंड राज की कहानी पर बनेगी फिल्म, बड़े पर्दे पर दिखेगा राजा रघुवंशी मर्डर केस, आमिर खान दिखेंगे.?

उमाकांत त्रिपाठी।पिछले कुछ महीने पहले राजा रघुवंशी का नाम लगभग हर न्यूज चैनल की हेडलाइन में थी. दरअसल, मई के महीने में हुए इस मर्डर केस ने पूरे देश को हिला के रख दिया था. अब इस पूरे मामले पर फिल्म बनाई जाने की चर्चा हो रही है. कमाल की बात है कि इस फिल्म को कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट करने की सोच रहे हैं. हालांकि, अभी इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन आमिर खान इस मर्डर मिस्ट्री को बहुत डिटेल में देख रहे हैं.

आमिर खान साल भर में कम फिल्में करते हैं, लेकिन वो काफी कमाल की स्क्रिप्ट चुनते हैं. कुछ दिनों पहले ही एक्टर की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हुई, जिसकी काफी तारीफ भी हुई थी. हालांकि, फिल्म की सक्सेस के बीच अब एक्टर नए प्रोजेक्ट पर ध्यान लगा चुके हैं. आमिर को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो मेघालय हनीमून मर्डर केस पर एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म बनाने वाले हैं. इस केस में सोनम रघुवंशी पर अपनी शादी के कुछ दिन के बाद ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप लगा है.

बातचीत कर रहे हैं आमिर
टाइम्स नाउ के सोर्स के हवाले से आई खबर की मानें, तो आमिर इस मर्डर केस पर काफी बारीकी से नजर गड़ाए हुए हैं और इसमें आ रहे सभी अपडेट्स पर नजर रख रहे हैं. साथ ही साथ ये भी बताया जा रहा है कि उन्होंने इस केस को लेकर अपने करीबी लोगों से भी बात की है. बताया जा रहा है कि इस केस पर फिल्म बनाई जाने की चर्चा अभी शुरुआती दौर में है, जिससे ये कंफर्म नहीं किया जा सकता है कि आमिर फिल्म में खुद भूमिका में होंगे या फिर इसके निर्माता होंगे.

जानिए- क्या है मेघालय हत्याकांड?
हालांकि, इस मामले को लेकर प्रोडक्शन हाउस और एक्टर दोनों की ही ओर से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी गई है. हालांकि, ये भी बताया जा रहा है कि आमिर अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म महाभारत की तैयारी में जुटे हैं. मेघालय हत्याकांड मामले की बात करें, तो राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी, जिसके बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे. कुछ वक्त के बाद ये कपल लापता हो गया. कुछ दिनों बाद राजा की डेड बॉडी एक घाटी के पास मिली, मामले की जांच के बाद इस हत्या का आरोप सोनम पर लगाया गया.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *