न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

संसद के मॉनसून सत्र में पहले दिन हंगामा: ट्रंप के दावे, जस्टिस यशवंत और इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही. दोनों सदनों में कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही विपक्षी दलों ने अपने तेवर दिखा यह जाहिर कर दिया कि वह ऑपरेशन सिंदूर और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर सरकार को तनिक भी ढील नहीं देने वाला.ट्रंप के युद्ध रुकवाने वाले दावे पर भी संसद में हंगामा हुआ. हंगामे के बीच राज्यसभा से एक बिल भी पारित किया गया. मॉनसून सत्र के पहले ही दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए प्रस्ताव भी संसद में आया.

 

ट्रंप के दावे पर बवाल
संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार में जारी एसआईआर पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी. लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपनी चेयर पर जाने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. विपक्ष के सांसद वेल में ही जमे रहे. इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

जानें-राहुल गांधी का आरोप
दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सदस्य फिर से वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर रहा था. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में आप अपनी बात रखिएगा, जिस भी विषय पर चर्चा चाहते हैं.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हर बिंदु पर चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही. आसन से जगदंबिका पाल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम लिया और सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया.राहुल गांधी ने लोकसभा में हंगामे के बाद कहा कि हम दो शब्द बोलना चाहते थे, लेकिन अनुमति नहीं मिली. भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले दो, फिर चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. चार बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा, इसके बाद आसन से दिलीप सैकिया ने दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी.

 

राज्यसभा में ट्रंप के दावे पर हंगामा
राज्यसभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने वाले दावे पर हंगामा हुआ. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य विपक्षी सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर नियम 267 के तहत चर्चा का नोटिस दिया था. उच्च सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आतंकी हमले के बाद कांग्रेस पार्टी, पूरा सदन सरकार के साथ खड़ा रहा.उन्होंने कहा कि- पहलगाम हमला 22 अप्रैल को हुआ था और हमलावर अब तक न तो पकड़े गए हैं, ना ही मारे गए हैं. खड़गे ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे का मुद्दा भी उठाया और कहा कि ट्रंप ने एक-दो बार नहीं, 24 बार यह कहा है कि मेरे हस्तक्षेप से युद्ध रुका. यह देश के लिए अपमानजनक है.

 

खड़गे पर नड्डा का पलटवार
राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पहले जन्मदिन की बधाई दी और फिर उनके वार पर पलटवार किया. जेपी नड्डा ने कहा कि बाहर यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार चर्चा नहीं चाहती. हम चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के आठ दिनों में जो हुआ, आजादी के बाद कभी किसी ऑपरेशन में वैसा नहीं हुआ. बाद में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए लोकसभा में 16, राज्यसभा में नौ घंटे का समय तय किया गया.

लैडिंग बिल राज्यसभा में पास
राज्यसभा की कार्यवाही में भी बाधा आई. सदन की कार्यवाही हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई. प्रश्नकाल के दौरान एविएशन सेफ्टी से जुडे सवालों के सरकार की ओर से नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने जवाब दिए और बताया कि हर रोज पांच लाख से अधिक यात्री सुरक्षित हवाई यात्रा कर रहे हैं.

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

1 of 706

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *