धर्म -अध्यात्म

श्री राम के बाद अब माता सीता की बारी… बिहार में बनेगा भव्य मंदिर का निर्माण, अमित शाह करेंगे शिलान्यास, सारी तैयारी पूरी

उमाकांत त्रिपाठी।श्री राम के बाद अब माता सीता के मंदिर निर्माण की बारी है। माता सीता की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस मंदिर का शिलान्यास गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बिहार के सीतामढ़ी जिले के पवित्र पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक पहल अब साकार रूप लेने जा रही है। सीतामढ़ी पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पुनौरा धाम पहुंचकर प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि अगले महीने 8 अगस्त की तारीख को देश के गृह मंत्री अमित शाह स्वयं मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

जानिए- क्यों खास होगा मंदिर?
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि माता सीता का यह मंदिर केवल एक भवन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, जन आस्था और रामायण कालीन गौरव का प्रतीक बनेगा। मां जनकनंदिनी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण पूरे देश के सीताराम भक्तों के लिए गर्व, आस्था और उत्साह का विषय है। नित्यानंद राय ने यह भी बताया कि- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का जो अभियान चल रहा है, यह मंदिर उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगा।

जानें- समारोह में और कौन शामिल होगा?
नित्यानंद राय ने कहा कि यह क्षण न केवल सीतामढ़ी बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए आस्था, संस्कृति और राष्ट्रगौरव का गौरवपूर्ण पर्व बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया की सीता मंदिर का भव्य निर्माण देश भर में माता सीता और राम के भक्तों के लिए खुशी का पल है।

जानें पुनौरा धाम के बारे में
भारत समेत विभिन्न देशों में माता सीता की पूजा की जाती है। आम तौर पर लोग सीता माता का घर जनकपुर (नेपाल) में जानते हैं। हालांकि, असल में सीता माता का जन्म स्थान बिहार के सीतामढ़ी जिले में है। मान्यता है कि सीतामढ़ी के पुनौरा गांव में माता सीता, राजा जनक को मिली थीं। मां सीता की जन्मस्थली पर पुनौरा धाम नामक मंदिर भी बना हुआ है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए आते हैं।

Related Posts

इटली के कपल ने देश के इस शहर में रचाई शादी, सात फेरे लिए, सिंदूरदान किया… हर जगह हो रही चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।काशी में इटली के कपल एंटोलिया और ग्लोरियस ने हिंदू रीति-रिवाज…

जहान-ए-खुसरो कार्यक्रम: पीएम मोदी ने शेयर की समारोह की खूबसूरत झलकियां, कही ये बड़ी बात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जहान-ए-खुसरो कार्यक्रम…

दिल्ली में 3 दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव: PM मोदी ने किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर भारत के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के भारत…

1 of 15

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *