दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

लंदन में भारतीय प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत, मोदी-मोदी के नारों की गूंज, पीएम मोदी बोले- ‘मैं अभिभूत हूं’

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को ब्रिटेन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के ब्रिटेन पहुंचने के साथ ही भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस दौरे से भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल भारतीय समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लिए कूटनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। कारण है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने है। इतना ही नहीं इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी किंग चार्ल्स तृतीय और अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे।

पीएम ब्रिटेन दौरे पर क्या बोले भारतीय प्रवासी
पीएम मोदी की ब्रिटेन दौरे को लेकर लंदन में रहने वाली प्रवासी सदस्य गायत्री लोकहांडे ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री से मिलने की बहुत खुशी है। मैंने उनसे पहले ओडिशा में प्रवासी भारतीय कार्यक्रम में मुलाकात की थी। यह मेरा दूसरा मौका है। उन्होंने कहा कि- मैं ,भारत को जानिए क्विज’ की विजेता हूं। हम पीएम की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ होने वाले व्यापार समझौते का इंतजार कर रहे हैं।

लंदन में पीएम मोदी के स्वागत में गूंजी असम की बिहू धुन
पीएम मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। लंदन में एक डांस ग्रुप असम का पारंपरिक बिहू नृत्य प्रस्तुत करेगा, जो पीएम मोदी के स्वागत का हिस्सा होगा। इस प्रस्तुति को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह और गर्व देखा जा रहा है। इस डांस ग्रुप की सदस्य मधुस्मिता बोरगोहेन ने कहा कि मैं असम से हूं और पिछले 12 वर्षों से यूके में रह रही हूं। आज पीएम मोदी को सामने से देखने का मौका मिल रहा है, इससे ज्यादा खुशी मैं बयां नहीं कर सकती। आज हम बिहू नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *