उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा: 2000 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए, जनसभा में बोले- सिंदूर के बदले का वचन पूरा हुआ

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने 2,200 करोड़ रुपए के 52 प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के लिए सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 20,500 करोड़ रुपए जारी किए। इसके अलावा काशी के दालमंडी प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी। इससे काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए एक और रास्ता तैयार होगा। आपको बता दें कि यह मोदी का प्रधानमंत्री रहते 51वां और तीसरे कार्यकाल में तीसरा दौरा है।

मेरा मन तकलीफ से भर गया

मोदी ने कहा- काशी के मेरे मालिक जनता-जनार्दन…सावन का महीना हो, काशी हो… देशभर के किसानों से जुड़ना हो। इससे बड़ा मौका क्या हो सकता है। आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला हुआ था। 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनके परिवार की पीड़ा, उन बेटियों की वेदना…मेरा हृदय बहुत तकलीफ से भर गया। तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था कि सभी पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दें।

ऑपरेशन सिंदूर को किया समर्पित

मोदी ने कहा- काशी के मेरे मालिकों मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने के लिए जो वचन दिया था, वो भी पूरा हुआ है। ये महादेव के आशीर्वाद से ही पूरा हुआ है। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं। इससे पहले सीएम योगी ने बनौली जनसभा स्थल पर पीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री का काशी आगमन हुआ है। पहलगाम के आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम नया भारत कर रहा है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 783

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *