उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे…. वाराणसी में पीएम मोदी का सपा पर तंज, दिव्यांग बबली को पहनाया चश्मा

उमाकांत त्रिपठी। वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के 2000 से अधिक दिव्यांगों को मोदी ने सहायक उपकरण बांटे। कुछ दिव्यांगों को मोदी ने मंच पर बुलाकर सहायक उपकरण दिया। आंख से दिव्यांग बबली को मोदी ने नो विजन चश्मा दिया। बबली को मोदी ने खुद चश्मा पहनाया। उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। बात की और हाथ जोड़कर बबली का अभिवादन किया।
पीएम मोदी ने दिव्यांग क्रिकेटर संतोष कुमार पांडेय को स्पोर्ट्स व्हील चेयर दी। उनसे हालचाल पूछा और पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया।इस दौरान उन्होंने सपा पर तंज भी कसा।

सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे….

मोदी ने कहा-हमारा देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी है। लक्ष्य का आधा काम पूरा कर लिया। ये आंकड़ा सुनकर सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे। सरकार के ड्रोन दीदी अभियान ने लाखों लोगों की आय बढ़ाई है। पीएम ने कहा- भाइयों-बहनों दुर्भाग्य से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हमारे देश के कुछ लोगों को भी पेट में दर्द हो रहा है। ये कांग्रेस पार्टी, उनके चेले-चपाटे, उनके दोस्त इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

मंच से दी पाक को चेतावनी

मोदी ने कहा- आज महादेव की नगरी में विकास और जनकल्याण के इतने काम हुए हैं। शिव का अर्थ ही यही होता है- कल्याण। लेकिन, शिव का दूसरा रूद्र रूप है। सामने जब आतंक और अन्याय होता है तो हमारे महादेव रूद्र रूप धारण करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का यही रूप देखा है। भारत पर जो वार करेगा, वो पाताल में भी नहीं बचेगा। मोदी ने कहा-हमारा देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी है। लक्ष्य का आधा काम पूरा कर लिया। ये आंकड़ा सुनकर सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे। सरकार के ड्रोन दीदी अभियान ने लाखों लोगों की आय बढ़ाई है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 923

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *