न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

गृहमंत्री से मिलने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय ने की अमित शाह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौर कई मायनों में खास रहा है। सीएम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एड़ु सिटी जैसी परियोजनाओं पर प्रमुखता से काम कर रही है। इसके अलावा सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नक्सली उन्मूलन अभियान की जानकारी दी। सीएम ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात कर बोधघाट परियोजना पर भी चर्चा की।

पीएम से मुलाकात के दौरान सीएम ने कहा कि- प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेज़ी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सीएम ने पीएम को यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एडु सिटी जैसी दो नई महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेज़ी से कार्य कर रही है। रायपुर में विकसित की जा रही मेडिसिटी एक आधुनिक और उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को मेडिकल हब के रूप में पहचान प्राप्त होगी और व्यापक स्तर पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा सीएम ने छत्तीसगढ़ के विकास कामों की भी विस्तार से जानकारी दी ।

समन्वित विकास और सुरक्षा से माओवाद को समाप्त करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शाह को छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। सीएम ने माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया, पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरतार किए गए हैं, एवं 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Related Posts

1 of 891

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *