दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

NDA संसदीय दल की बैठक: पीएम मोदी बोले- विपक्ष अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर, बिहार के वोटर लिस्ट विवाद पर भी बोले

उमाकांत त्रिपाठी। संसद भवन परिसर में मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इस दौरान सांसदों ने हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM को माला पहनाकर सम्मानित किया, जबकि सांसदों ने “हर-हर महादेव” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।

पीएम मोदी बोले- विपक्ष ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी
बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करके खुद नुकसान कर लिया। उन्होंने कहा, “विपक्ष अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर है। वो रोज ऐसी चर्चा कराएं, हम पूरी तैयारी के साथ रहते हैं।”

बिहार के वोटर लिस्ट विवाद पर भी बोले पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन देश की जनता सब देख रही है। इसके साथ ही पीएम ने गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री बन गए हैं।

NDA ने पास किया प्रस्ताव
बैठक में NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एक प्रस्ताव भी पास किया। इसमें कहा गया कि भारत अपनी सैन्य शक्ति और मजबूत नेतृत्व के जरिए आतंकवादियों को जवाब देता है। भारत न आतंकवाद को भूलता है, न माफ करता है।

मानसून सत्र में NDA की पहली बड़ी बैठक
यह बैठक 21 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान NDA की पहली बैठक थी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में संसद सत्र के दौरान यह दूसरी बैठक थी। इस दौरान सभी सांसदों को ’11 साल, 11 बड़े फैसले’ नाम की एक किताब भी दी गई, जिसमें सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को बताया गया है।

Related Posts

1 of 828

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *