Uncategorized

पहलगाम आतंकी हमले की एक-एक डिटेल सामने आई, भारत में कब और कैसे घुसे थे आतंकी, जानें हर सवाल का जवाब

उमाकांत त्रिपाठी।operation Sindoor: भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त ताकत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई न केवल एक कड़ा संदेश है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने 14 दिन के भीतर इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.

India va Pakistan War: भारत-पाकिस्तान सीमा पर कई स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा किए गए ताजा हमलों के जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज़ कर दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

India Pakistan Ceasefire: क्या होता है सीजफायर और कब होता है लागू? जाने

कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी जानकारी:
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मिशन के दौरान आतंकियों के 9 ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे अभियान के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि किसी निर्दोष नागरिक को कोई नुकसान न पहुंचे, जिसके लिए एजेंसियों से प्राप्त इनपुट्स को बेहद गंभीरता से लिया गया। सवाईनाला कैंप, जो लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख ठिकाना माना जाता था, पहला लक्ष्य था। कर्नल कुरैशी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया।

इन स्पॉट को भारत ने किया अटैक:
प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के मुख्यालयों को निशाना बनाकर रात के समय नौ ठिकानों पर विशेष कार्रवाई की गई।

मरकज़ सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर – जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का ठिकाना

मरकज़ तैयबा, मुरिदके – लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मुख्यालय

सरजल, टेहड़ा कलां – जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा

महमूना जोया, सियालकोट – हिज्बुल मुजाहिदीन (HM) का ठिकाना

मरकज़ अहले हदीस, बरनाला – लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा

मरकज़ अब्बास, कोटली – जैश-ए-मोहम्मद का केंद्र

मस्कर रहील शहीद, कोटली – हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर

शवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद – लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शिविर

सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद – जैश-ए-मोहम्मद का संचालन केंद्र

जानिए- क्या है Scalp और Hammer Missile की रेंज और पॉवर, जिसका उपयोग Operation Sindoor में हुआ

भारत की अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक रणनीति:
India Pakistan News अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और यूएई जैसे प्रमुख देशों को भारतीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भारत के NSA अजीत डोभाल ने बात की। वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने भारत की कार्रवाई को “नपी-तुली, जिम्मेदार और गैर-उकसाऊ” बताया।

 

Related Posts

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *