ऑटो-मोबाइलन्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी को मेट्रो में देख खुश हो गए स्टूडेंट्स, प्रधानमंत्री ने किया बेंगलुरू मेट्रो का सफर

उमाकांत त्रिपाठी।बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया है। बेंगलुरु मेट्रो चरण-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का निर्माण हुआ है, जिसकी लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है। येलो लाइन पर 16 स्टेशन हैं। येलो लाइन खुलने से बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो गया है। येलो लाइन पर लगभग 7160 करोड़ रुपए की लागत आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने येलो लाइन के उद्घाटन के बाद मेट्रो में सफर भी किया है। उन्होंने मेट्रो में सवार छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान वो मेट्रो में खड़े होकर सफर करते दिखाई दिए। उनके साथ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अलावा केंद्रीय मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी और वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेनों का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वहीं, नागपुर रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे।

 

अजनी (नागपुर) से पुणे के रूप में 12वीं वंदे भारत ट्रेन मिली
महाराष्ट्र को अजनी (नागपुर) से पुणे के रूप में 12वीं वंदे भारत ट्रेन मिली है। वर्धा से मनमाड़ के बीच वंदे भारत सेवा से अब तक वंचित रहे क्षेत्र को यह पहली वंदे भारत सेवा मिली है। अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत सेवा दो तेजी से विकसित हो रहे महानगरों के बीच व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रा को बड़ा प्रोत्साहन देगी। व्यापारी, छात्र, कर्मचारी और पर्यटक सभी को इसका लाभ होगा। अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 881 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली देश की सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत होगी। यह महाराष्ट्र की 12वीं वंदे भारत है और वर्धा, अकोला, शेगांव-भुसावल, जळगांव, मनमाड़, पुनतांबा-दौंड कॉर्ड लाइन मार्ग को पहली बार कवर करेगी।

 

जानिए- ये रहेगा रूट और समय
गाड़ी संख्या 26101 पुणे-अजनी (नागपुर) वंदे भारत एक्सप्रेस 11 अगस्त से सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 06:25 बजे पुणे से रवाना होकर शाम 18:25 बजे अजनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 26102 अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 12 अगस्त से सप्ताह में 6 दिन सोमवार को छोड़कर सुबह 09:50 बजे अजनी से रवाना होकर रात 21:50 बजे पुणे पहुंचेगी। इसमें कुल 8 कोच होंगे (1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 7 चेयर कार कोच)। एक बार में 590 यात्री यात्रा कर सकेंगे। ‘मेक इन इंडिया’ पहल का प्रतीक यह ट्रेन आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 851

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *