दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने बेंगलुरू में किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, कहा- हमने तबाह किए आतंकी अड्डे

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की आईटी सिटी बेंगलुरु के दौरे पर हैं। वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से लेकर नम्मा मेट्रो की येलो लाइन शुरू करने तक, पीएम मोदी ने बेंगलुरु को कई बड़ी सौगातें दी हैं। इस दौरान पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की है।
बेंगलुरु में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने न सिर्फ आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया बल्कि पाकिस्तान को भी घुटनों पर ले आए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पहली बार भारत का नया चेहरा देखा है।

जानें-ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा,कि- ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज मैं पहली बार बेंगलुरु आया हूं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की सफलता सीमा पार, कई किलोमीटर भीतर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने की ताकत और आतंकवादियों के बचाव में उतरे पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर लाने की हमारी क्षमता। पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए हैं।

जानिए- भारतीय अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए पीएम ने क्या कहा
पिछले, 11 सालों में हमारी अर्थव्यस्था 11वें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गई और अब हम तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
पीएम मोदी ने कहा, कि- 2014 में सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो चलती थी। अब 24 शहरों में 1000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर मेट्रो से किया जा सकता है। 2014 से पहले रेलवे रूट 20,000 किलोमीटर का था, जो अब बढ़कर 40,000 किलोमीटर का हो गया है। देश को 74 नए एअरपोर्ट मिले हैं।”

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 900

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *