न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

इस कांग्रेसी दिग्गज के बेटे ने की पीएम मोदी की तारीफ, प्रधानमंत्री की लीडरशिप पर ये बोले फैसल पटेल

उमाकांत त्रिपाठी।कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. फैसल पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि कुछ मुद्दों पर वह केंद्र सरकार से असहमत हैं, लेकिन सशस्त्र बलों और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की जमकर तारीफ की. इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नौकरशाहों को जिम्मेदारी देने के तरीके की भी सराहना की.

कुछ बातों पर असहमत लेकिन जवानों पर गर्व- फैसल
फैसल पटेल ने कहा,कि- हाँ, मैं कांग्रेस का हिस्सा हूँ, इसलिए मैं वर्तमान सरकार की कई बातों को पूरी तरह से खारिज करता हूँ. लेकिन हमारे सशस्त्र बलों ने शानदार काम किया है और पीएम मोदी ने अच्छी नेतृत्व क्षमता दिखाकर देश को एक बड़ी संकट से बाहर निकाला है. यह बहुत बड़ी बात है. मुझे हमारे जवानों पर गर्व है.उन्होंने आगे कहा कि- चाहे राजनीति में विचार अलग हों, लेकिन देश की सुरक्षा और सेना की बहादुरी पर कोई समझौता नहीं हो सकता. उनके मुताबिक, जवानों की मेहनत और त्याग हर किसी को गर्व महसूस कराता है.

 

पीएम मोदी और जयशंकर की तारीफ
विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लेकर फैसल पटेल ने कहा कि-  वह उनके काम करने के तरीके और विदेश नीति में उनकी पकड़ से बेहद प्रभावित हैं. उन्होंने कहा,कि- मुझे जयशंकर के प्रति बहुत सम्मान है.

इसके अलावा, उन्होंने पीएम मोदी के नौकरशाहों को चुनने और उन्हें मंत्रालयों में नेतृत्व की भूमिकाएँ देने के तरीके को शानदार बताया. फैसल पटेल का मानना है कि इस तरह का कदम प्रशासनिक कामकाज को मजबूत करता है और नई सोच को मौका देता है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *