धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतहेडलाइंस

इस साल 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी सुरक्षाबलों को बधाई

उमाकांत त्रिपाठी।इस साल अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई है। बताया गया कि बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति मिलने के बाद यह आंकड़ा पार हुआ।इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट के जरिए यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने में योगदान के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है।

गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट किया कि- भारतीय संस्कृति की अटूट परंपरा और आस्था के प्रतीक पवित्र अमरनाथ जी तीर्थयात्रा में इस वर्ष 4.14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने में योगदान के लिए मैं सभी सुरक्षा बलों, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों को बधाई देता हूं। इस पवित्र यात्रा को सफल बनाने में आपका योगदान सराहनीय और अद्वितीय रहा है।

इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,kf- बाबा अमरनाथ असंभव को भी संभव बनाते हैं। उनके आशीर्वाद से भक्तों ने 4 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। मैं इस चमत्कार के लिए भगवान शिव को नमन करता हूं और पवित्र यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य अनुभव बनाने में शामिल सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *