उमााकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अध्यक्ष पद की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि- सरकार और विपक्ष दोनों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सदन की कार्यवाही सदन के नियमों के अनुसार सख्ती से चले। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐतिहासिक रूप से, जिन विधानसभाओं ने अपनी गरिमा खोई है, उन्हें ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने पड़े हैं। केंद्रीय मंत्री शाह नेदिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए ये बातें कहीं।
आम लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए निष्पक्ष मंच प्रदान करना चाहिए-शाह
शाह ने कहा कि- अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन नेताओं को अध्यक्ष पद की गरिमा और सम्मान बढ़ाने की दिशा में काम करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए अध्यक्ष पद की गरिमा और सम्मान बढ़ाने की दिशा में काम करने का एक अवसर है। हमें अपने देश के लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए एक निष्पक्ष मंच प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए।















