खबर इंडिया की। महाकुंभ से वायरल हुईं ग्वालियर की रहने वाली मॉडल तान्या मित्तल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं… 25 साल की तान्या अब बिगबॉस 19 के घर में कैद हैं.. उन्हें सबसे कम उम्र की अमीर सोशल मीडिया इन्ंफ्लुएंसर माना जाता है….

बिग बॉस में जाने से पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि, वो एक गरीब लड़के से शादी करना चाहती हैं, जिसके साथ वो बिना किसी स्ट्रगल के जिंदगी बिता सकें.. उन्होंने कहा था कि, मैं शादी करना चाहती हूं, अब किसी गरीब लड़के को अमीर लड़की मिल जानी चाहिए.. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ करीब 2 करोड़ रूपए है…

आपको बता दें कि वो मिस एशिया टूरिज्म 2018 का खिताब जीत चुकी हैं.. उन्होंने लेबनान में मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिससे उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली थी.. तान्या मित्तल Entrepreneur और पॉडकास्टर हैं…

Instagram चैनल पर 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.. बात करें उनके एजुकेशन की तो उन्होंने ग्वालियर के विद्या पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी.. तान्या ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से वास्तुकला यानी आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल की है..

बिजनेसवुमन से सोशल मीडिया स्टार बनीं तान्या मित्तल अब ‘बिग बॉस 19’ की ड्रामा भरी दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. पहले ही हफ्ते में वो कई बिग बॉस के घरवालों को प्रभावित करने में कामयाब रही हैं और कई वजहों से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई हैं.

सलमान खान के शो में आने का उनका एजेंडा बहुत सीधा है. कार्तिक आर्यन जैसा अगला सुपरस्टार बनना. शो में आने से पहले उन्होंने कहा था कि, ‘हर कोई मुंबई एक ही मकसद से आता है. कार्तिक आर्यन के बाद, ग्वालियर से कोई सुपरस्टार नहीं आया. मैं उस जगह को भरना चाहती हूं.’














