बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिहार चुनाव पर हाईलेवल मीटिंग आज, अमित शाह आज निकालेंगे सीट शेयरिंग फॉर्मूला, दिग्गजों के साथ होगा मंथन

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनाव का भले ही ऐलान न हुआ हो, लेकिन सियासत गर्मा गई है. राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को महिलाओं की अस्मिता का मुद्दा बनाते हुए चुनावी एजेंडा सेट कर दिया है. अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला निकालने पर मंथन करेंगे. गृह मंत्री शाह बिहार चुनाव को लेकर बुधवार को दोपहर दिल्ली में अपने आवास पर काफी महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. बिहार बीजेपी के कई बड़े नेताओं को बैठक में बुलाया गया है, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नीतीश सरकार में शामिल दोनों डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.

 

दिल्ली में होने वाली बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय जैसे नेता शिरकत करेंगे. बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया भी बैठक में शामिल होंगे. ऐसे में साफ है कि बीजेपी अब बिहार चुनाव को लेकर अपनी सियासी ताकत झोंकने की तैयारी में है.

बिहार चुनाव की शाह बनाएंगे रणनीति
बिहार विधानसभा चुनाव की कमान अमित शाह ने खुद संभाल ली है. अ शाह के नेतृत्व में बिहार बीजेपी नेताओं की होने वाली बैठक में ‘मिशन 2025’ को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. इसीलिए बिहार बीजेपी के सभी अहम नेताओं को बैठक में बुलाया गया है, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के प्लान की रूपरेखा बनाई जाएगी. माना जा रहा है कि इस दौरान तय किया जाएगा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर क्या कार्यक्रम किए जाएं और बीजेपी के किन वरिष्ठ नेताओं को लगाया जाए.

विधायकों की परफॉर्मेंस पर मंथन
बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले अपने सभी विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार करा चुकी है. पार्टी ने स्थानीय स्तर पर अपने विधायकों को लेकर लोगों का फीडबैक भी लिया है. शाह के साथ होने वाली बैठक में इस पर मंथन किया जा सकता है. विधायकों के रिपोर्ट कार्ड और फीडबैक के आधार पर तय होगा कि किस विधायक को चुनाव में टिकट दिया जाए और किसका टिकट काटा जाए.बीजेपी इस बार किसी भी तरह का कोई भी राजनीतिक रिस्क लेने के मूड में नहीं है. एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद बीजेपी अपने हिस्से की सीटों पर मजबूत उम्मीदवार को टिकट देगी. यही वजह है कि बीजेपी सीट शेयरिंग से पहले अपने कोटे वाली सीटों पर सारी एक्सरसाइज कर लेना चाहती है.

 

शाह निकालेंगे सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
शाह के साथ बिहार बीजेपी नेताओं की होने वाली बैठक में विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी. एनडीए में जिन दलों को चुनाव लड़ना है, वे तय हैं, लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही है. 2020 में नीतीश कुमार के अगुवाई में बीजेपी, जेडीयू, जीतन राम मांझी की ‘हम’ और मुकेश सहनी की ‘वीआईपी’ शामिल थी. इस बार एनडीए से मुकेश सहनी बाहर हैं तो चिराग पासवान की ‘लोजपा (आर)’ और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी शामिल है.बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं. 2020 में बीजेपी 110 सीट और जेडीयू 115 सीट पर चुनाव लड़ी थी. इसके अलावा एनडीए में रहते हुए मांझी की पार्टी ने 7 और मुकेश सहनी की पार्टी ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था. एनडीए 125 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी, जो बहुमत से सिर्फ तीन सीटें ज्यादा थी. वहीं, महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं. इस बार चिराग पासवान जिस तरह से 40 सीटों की डिमांड कर रहे हैं, उसे पूरा कर पाना बीजेपी-जेडीयू के लिए संभव नहीं है.

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 807

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *