बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिहार सीट शेयरिंग को लेकर हुई बात, अमित शाह के घर हुई बैठक में हुआ ये बड़ा फैसला

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार (Bihar Vidhansabha Election) के राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सियासी रणनीति को धार देने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में 3 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली आवास पर बिहार बीजेपी नेताओं की बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. एल. संतोष समेत बिहार के कई बड़े नेता मौजूद रहे. इन नेताओं ने पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा की.

जानिए- क्या-क्या फैसले हुए?
इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने बताया कि- बैठक में पार्टी ने चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई है. इसके तहत चुनाव अभियान समिति का गठन किया जाएगा, इसमें सभी बड़े नेता शामिल रहेंगे. उन्होंने बताया कि- यह समिति बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाएगी. इसके साथ ही चुनाव समिति का भी गठन होगा जो पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर विचार करेगी. दिलीप जायसवाल ने आगे बताया, इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. फिलहाल हमारा फोकस कार्यकर्ताओं को संगठित करने और चुनावी अभियान की नींव मजबूत करने पर है. सीट बंटवारे पर आगे की बैठकों में बात होगी.

 

इस बैठक में बिहार कोर ग्रुप के 12 में से 11 सदस्य मौजूद रहे. GST काउंसिल की बैठक में व्यस्त रहने के चलते डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बैठक में शामिल नहीं हो सके. बैठक में प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह और सांसद संजय जायसवाल मौजूद रहे.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 784

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *