दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी-ट्रंप की दोस्ती पर अब क्या बोल गए पूर्व अमेरिकी NSA, अमेरिकी राष्ट्रपति को दी चेतावनी

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने सनसनीखेज बयान दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की गहरी निजी दोस्ती अब खत्म हो चुकी है।बोल्टन ने चेतावनी दी है कि ट्रंप के साथ अच्छे रिश्ते विश्व नेताओं को उनकी नीतियों के बुरे असर से नहीं बचा सकते। यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब भारत और अमेरिका के रिश्ते पिछले दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। ट्रंप की टैरिफ नीति और उनकी प्रशासन की भारत के खिलाफ लगातार आलोचना ने इस रिश्ते को और कमजोर किया है।

दोस्ती अब खत्म हो चुकी है…
मिसाल के तौर पर, अगर उनकी व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छी दोस्ती है, तो वे मान लेते हैं कि अमेरिका और रूस के रिश्ते भी अच्छे हैं। लेकिन हकीकत इससे जुदा है। ठीक यही हाल भारत के साथ हुआ। ट्रंप और मोदी की दोस्ती पहले मजबूत थी, लेकिन अब वह खत्म हो चुकी है।बोल्टन ने कहा कि- ट्रंप प्रशासन की नीतियों ने भारत-अमेरिका रिश्तों को दशकों पीछे धकेल दिया है। खासकर, रूसी तेल खरीदने पर भारत के खिलाफ लगाए गए टैरिफ ने नई दिल्ली को रूस और चीन के करीब ला दिया है।

 

ट्रंप ने गलती की है-बोल्टन
बोल्टन ने इसे ट्रंप की बड़ी गलती बताया है। उन्होंने कहा कि- अमेरिका ने बरसों तक कोशिश की थी कि भारत अपने पुराने रूस-की ओर झुकाव वाले रुख से हटे और चीन को अपनी सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती माने। लेकिन ट्रंप की नीतियों ने इस मेहनत पर पानी फेर दिया।उन्होंने यह भी कहा कि- चीन ने मौके का फायदा उठाते हुए खुद को अमेरिका और ट्रंप के विकल्प के तौर पर पेश किया है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *