दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भारत दौरा: 10 सितंबर को आएंगे, जानें कब होगी पीएम मोदी की मुलाकात.?

उमाकांत त्रिपाठी।भारत और मॉरीशस के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने की कड़ी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र राम गुलाम 10 सितंबर को वाराणसी पहुंचेंगे. इसके बाद 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. 12 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अगुवाई में काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव के दर्शन करेंगे और गंगा आरती में भी शामिल होंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री के ठहरने का इंतजाम होटल ताज में किया गया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

कमिश्नर एस. राज लिंगम का कहना है कि- मॉरीशस के प्रधानमंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी में होने वाले आयोजन और द्विपक्षीय वार्ता को लेकर प्रशासन अलर्ट है. स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है. मॉरीशस के प्रधानमंत्री 10 सितंबर को काशी आगमन के बाद होटल ताज तक पहुंचेंगे. जहां विश्राम करने के पश्चात शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे. वहां से क्रूज पर सवार होकर गंगा भ्रमण करके वापस होटल पहुंचेंगे. 11 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी से वार्ता होगी. फिलहाल, शहर की साफ सफाई, सुंदरीकरण के लिए विभिन्न विभागों के साथ बैठक जारी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी 10 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की तैयारी की गई है. दूसरे जिलों से भी पुलिस, पीएससी और पैरामिलिट्री फोर्स मांगी गई है.

 

वहीं महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए हैं. नगर निगम की जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि- रोहनिया से लेकर ताज होटल तथा फुलवरिया फ्लाई ओवर से होते हुए बीएलडब्ल्यू, लंका, रविदास मंदिर तक सफाई आदि कार्य के लिए निर्देशित किया गया है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर के जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. जी 20 की तर्ज पर गमलों को सजाने, सड़कों पर रंग बिरंगी लाइटें लगवाने के आदेश दिए गए हैं.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 900

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *