दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अमेरिका-भारत के रिश्तों में होगा सुधार.? ट्रंप की तारीफ पर पीएम मोदी के बाद अब विदेश मंत्री का आया रिएक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रशंसा किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी के बाद विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस जयशंकर ने भी भारत-अमेरिका संबंधों पर बात की है। उन्होंने कहा है,कि- PM मोदी अमेरिका के साथ दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं। PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं। भारत अमेरिका के साथ जुड़ा हुआ है। फिलहाल, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, यही मेरा कहना है।’

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘महान प्रधानमंत्री’ कहा है। इस पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- वे अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं और उनके संबंधों के ‘सकारात्मक आकलन’ की गहराई से सराहना करते हैं। पीएम मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,कि- राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।

 

ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ
इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप खुलकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते नजर आए। भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को ‘बेहद खास’ बताते हुए ट्रंप ने कहा कि- वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा,कि- ‘मैं हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा। वे एक महान प्रधानमंत्री हैं। मैं हमेशा दोस्त रहूंगा, लेकिन मुझे इस समय वे जो कर रहे हैं, वह पसंद नहीं है। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक बेहद खास रिश्ता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। बस कभी-कभी हमारे बीच कुछ खास पल आते हैं।

Related Posts

मोदी सरकार ने बदल दिया राशन सिस्टम! अब परिवार के हिसाब से नहीं, इस तरह दिया जाएगा अनाज

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्र सरकार ने देश की राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने…

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *