दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से बात, इस युद्ध को खत्म कराने को लेकर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन पर बात की. दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी.उन्होंने लिखा,कि- राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा और सकारात्मक मूल्यांकन किया. हमने यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों सहित अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी.

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने X पर पोस्ट में लिखा,कि- मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. मैंने उन्हें पिछले गुरुवार को पेरिस में राष्ट्रपति जेलेंस्की और गठबंधन के हमारे सहयोगियों के साथ किए गए कार्यों के परिणामों से अवगत कराया. भारत और फ्रांस यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित करने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हैं. अपनी मित्रता और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए, हम शांति की ओर इस मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से हुई PM मोदी की बात
दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह टेलीफोनिक वार्ता, यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दो दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने जोर देकर कहा था कि- यूक्रेन और रूस के बीच तीन से अधिक वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त कराने और शांति की राह बनाने के लिए दबाव बनाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है.

वॉन डेर लेयेन ने कहा था,कि- हम राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की के साथ भारत के निरंतर सहयोग का हार्दिक स्वागत करते हैं. यूक्रेन में रूस को उसके आक्रामक युद्ध को समाप्त करने और शांति की राह बनाने में मदद करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है.’ बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की दोनों के साथ निरंतर संपर्क में हैं. उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे घातक युद्ध को समाप्त करने के लिए बार-बार बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया है.

जेलेंस्की और पुतिन के लगातार संपर्क में हैं PM मोदी
पिछले महीने चीन के तिआनजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. चीन दौरे पहले उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से टेलीफोनिक वार्ता में यूक्रेन में युद्ध और शांति की संभावनाओं पर बात की थी. पीएम मोदी के साथ इस बातचीत के बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि भारत एससीओ समिट के दौरान ‘रूस और अन्य नेताओं को उचित संकेत’ देने के लिए तैयार है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *