न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

रश्मिका मंदाना की हुई सगाई, साउथ के इस एक्टर के साथ शादी करेंगी पुष्पा की श्रीवल्ली, फैंस भी देने लगे बधाई

खबर इंडिया की।एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस वक्त साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी (SIIMA) अवार्ड्स 2025 में भाग लेने के लिए दुबई में हैं। दुबई एयरपोर्ट पर उनकी रिंग फिंगर में हीरे की अंगूठी ने सबका ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस की रिंग को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने सीक्रेटली सगाई कर ली है।

वीडियो में एयरपोर्ट से निकलते वक्त रश्मिका कैजुअल कपड़ों में नजर आ रही हैं। गाड़ी में बैठने से पहले पैपराजी को हाथ हिलाकर हैलो बोलती है, तभी उनकी रिंग फिंगर में अंगूठी नजर आती है। रेडिट पर इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि रश्मिका ने विजय के साथ सगाई कर ली है। रेडिट पर एक्ट्रेस के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि- अब वह रश्मिका देवरकोंडा हो गई। एक फैन ने विजय को ‘विजय मंदाना’ कहा। वहीं, एक अन्य यूजर ने रश्मिका को भविष्य की मिसेज़ लाइगर तक कह दिया। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि- ये इंगेजमेंट रिंग जैसी नहीं दिखती।

 

वहीं, जब रश्मिका को SIIMA अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर दोबारा देखा गया तो वह साड़ी में नजर आईं और उन्होंने उस रिंग को अपनी छोटी उंगली में पहन रखी थी।आपको बता दें कि- रश्मिका और विजय का नाम लंबे समय से एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी ऑडियंस को बहुत पसंद है। अभी हाल ही में दोनों को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित 43वें इंडिया डे परेड के दौरान एक साथ देखा गया था। दोनों की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वह एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 796

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *