दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ये जीत और भी खास है क्योंकि… भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जीत से गदगद हुए पीएम मोदी क्या बोले.?

उमाकांत त्रिपाठी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बिहार के राजगीर में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत की हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। भारतीय टीम ने 8 साल के अंतराल के बाद पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता। भारतीय टीम की इस जीत से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद हो गए हैं। पीएम मोदी ने भारत की इस जीत को बेहद खास बताया है।

पीएम मोदी बोले- ये जीत खास
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा- “बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है। यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और नई ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और अधिक गौरव दिलाएं।”

पीएम ने की नीतीश सरकार की तारीफ
पीएम नरेंद्र मोदी ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बिहार सरकार और जनता को भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा- “मैं बिहार सरकार और जनता की भी सराहना करना चाहूंगा, जिनके प्रयासों से राजगीर ने एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी की और यह एक जीवंत खेल केंद्र बन गया है।

एशिया कप में ये टीमें हुई थी शामिल
पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन इस साल बिहार के राजगीर जिले में स्थित राज्य खेल अकादमी सह बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट का आयोजन 29 अगस्त से सात सितंबर तक हुआ और इसमें भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की शीर्ष हॉकी टीमों ने भाग लिया।

सीएम नीतीश ने भी दी बधाई
भारतीय टीम की जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- “एशिया कप 2025 में कोरिया के विरुद्ध शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया ताकि किसी भी खिलाड़ी को कोई असुविधा न हो और वे पूरी लगन के साथ एशिया कप में हिस्सा ले सकें। आशा है कि सभी टीमें यहां से बिहार की अविस्मरणीय यादें लेकर जाएंगी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *