न्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी के दौरे के बीच राज्यपाल की हाईलेवल मीटिंग, मणिपुर को लेकर होने वाला है बड़ा फैसला.?

उमाकांत त्रिपाठी।मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इंफाल के राजभवन में भाजपा विधायकों, राज्य भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। कहा जा रहा है कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राज्य दौरे के चलते की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर से सटे राज्य मिजोरम आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वह मिजोरम के बाद मणिपुर भी आ सकते हैं। उनके इसी संभावित दौरे के लिए व्यापक तैयारियां हो रही हैं। पीएम मोदी के आने की अटकलों के साथ ही राज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।राज्यपाल की बैठक में मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष टी. सत्यव्रत, राज्य भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा और मणिपुर के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और सुरक्षा सलाहकार सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों सहित लगभग 20 बीजेपी विधायक शामिल हुए।

 

बीजेपी के एक नेता ने पीएम के दौरे की पुष्टि की
बैठक रविवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई यह बैठक लगभग 40 मिनट तक चली। इस बीच, राज्य भाजपा इकाई के एक कार्यकारी ने बताया कि- मणिपुर भाजपा इकाई को पार्टी आलाकमान से एक आधिकारिक सूचना मिली है, जिसमें 13 सितंबर को प्रधानमंत्री के मणिपुर दौरे की पुष्टि की गई है।बैठक में शामिल एक भाजपा विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में पुष्टि की कि प्रधानमंत्री सचमुच राज्य का दौरा कर रहे हैं। विधायक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि राज्यपाल के साथ यह मुलाकात प्रधानमंत्री के दौरे और मणिपुर में उनकी यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में थी।

बीजेपी नेता ने बताया पीएम का शेड्यूल
बीजेपी नेता ने बताया कि- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मिज़ोरम से आएंगे। वह सबसे पहले चुराचांदपुर जाएंगे, जहां वह आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) से मिलेंगे। उसके बाद वह इंफाल आएंगे। इंफाल में पीएम मोदी कांगला में लगभग 15,000 लोगों की एक सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के इंफाल में आईडीपी प्रतिनिधियों से भी बातचीत करने की संभावना है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 944

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *