अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतमनोरंजनवायरलहेडलाइंस

पति से लड़ाई कर गंगा नदी में कूदने निकली महिला, सामने दिखा मगरमच्छ तो रातभर पेड़ पर बैठी रही, फिर क्या बोली.?

खबर इंडिया की। कभी-कभी छोटी-छोटी बातें जिंदगी को ऐसे मोड़ पर ले आती हैं, जहां से कहानी सीधे किसी फिल्मी जैसी लगने लगती है. कुछ ऐसा ही वाकया कानपुर में हुआ. यहां चाय बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि पत्नी ने आवेश में आकर गंगा नदी में छलांग लगा दी. लेकिन किस्मत का खेल देखिए मरने के लिए कूदी महिला का सामना मगरमच्छ से हो गया और जान बचाने के लिए उसने पास के पेड़ पर चढ़कर पूरी रात वहीं गुजार दी.

चाय को लेकर हुआ झगड़ा

कानपुर में एक मामूली घरेलू झगड़ा बड़े हादसे में बदल गया। अहिरवां निवासी सुरेश ने देर रात पत्नी मालती से चाय बनाने को कहा। थकी हुई मालती ने इंकार कर दिया और दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में मालती घर से निकल गई और सीधे जाजमऊ पुल से गंगा में छलांग लगा दी।

गुस्से में पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग

सौभाग्य से मालती को तैरना आता था, जिससे वह किनारे तक पहुंच गई। लेकिन जैसे ही उसने पानी में मगरमच्छ देखा, डरकर पास के एक पेड़ पर चढ़ गई और पूरी रात वहीं बैठी रही। सुबह ग्रामीणों ने महिला की आवाज सुनी और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने महिला को सुरक्षित उतारकर पति के साथ समझाइश दी। पुलिस ने दोनों को वापस घर भेज दिया।

मगरमच्छ से बचने पूरी रात पेड़ पर बैठी रही

कानपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच चाय बनाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में गंगा नदी में छलांग लगा दी। तैरते हुए वह किनारे तक पहुंची, लेकिन पानी में मगरमच्छ देख वह दहशत में आ गई। जान बचाने के लिए महिला पास के एक पेड़ पर चढ़ गई और पूरी रात वहीं गुजार दी।

सुबह पुलिस को दी सूचना

सुबह गांव वालों ने महिला की चीखें सुनी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारा और उसके पति को बुलाया। बाद में पति-पत्नी में सुलह कराई गई। महिला ने कहा कि “भगवान ने मुझे दूसरी जिंदगी दी है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *