दिल्लीदुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

नेपाल में हिंसा जारी, आ गया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, नेपालियों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी। नेपाल इन दिनों बड़े राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। लगातार हो रहे Gen-Z आंदोलन ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। प्रदर्शन इतने हिंसक हो गए कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति और कई मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा। हालात बिगड़ते देख अब नेपाल की कमान सेना के हाथों में आ गई है।

नेपाल में हिंसा जारी

पिछले दो दिनों से नेपाल में जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों, नेताओं के घरों और यहां तक कि संसद तक को आग के हवाले कर दिया। युवाओं का गुस्सा इतना बढ़ा कि कई जगह पुलिस-फोर्स को भी पीछे हटना पड़ा। राजधानी काठमांडू समेत कई शहर हिंसा की चपेट में हैं।

पीएम ओली ने दिया इस्तीफा

लगातार बढ़ते दबाव और हिंसा को देखते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति और कई मंत्री भी अपने पद छोड़ चुके हैं। राजनीतिक सत्ता खाली होने पर अब नेपाल आर्मी ने देश की स्थिति संभालने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है।

सेना की तैनाती

सोमवार रात 10 बजे के बाद से नेपाल आर्मी की बख्तरबंद गाड़ियां काठमांडू की सड़कों पर गश्त करने लगीं। सेना ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया और जगह-जगह सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। अभी पूरा नियंत्रण सेना के हाथ में है।

पीएम मोदी का पहला बयान

इस पूरे घटनाक्रम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा – नेपाल में हुई हिंसा हृदयविदारक है। कई युवाओं की जान जाना बहुत पीड़ादायक है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि भारत के लिए बेहद जरूरी है। नेपाल के लोगों से अपील है कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखें।

पीएम ने बुलाई बड़ी बैठक
भारत लौटने के बाद पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद रहे।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 803

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *