दिल्लीदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ट्रंप को फिर आई भारत की याद, फिर किया पक्के दोस्त वाला ट्वीट, जानें पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया.?

उमाकांत त्रिपाठी। अमेरिका और भारत के बीच फिर से ट्रेड डील (व्यापार समझौता) पर बातचीत शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ने इस पर बयान दिए हैं।

अमेरिका का दोहरा रुख

अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 50% का टैरिफ (कर) लगा दिया है। यानी भारत से अमेरिका जाने वाले कुछ सामान पर अब पहले से ज्यादा टैक्स देना होगा। ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है और उससे मिले पैसों से रूस यूक्रेन युद्ध चला रहा है। इसी वजह से अमेरिका ने टैरिफ बढ़ा दिया। लेकिन दूसरी तरफ ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत भी फिर से शुरू हो गई है।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा –”मुझे यह बताते हुए खुशी है कि भारत और अमेरिका ने व्यापार में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए फिर से बातचीत शुरू कर दी है। मैं जल्द ही अपने करीबी दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करूंगा। मुझे लगता है कि इस डील में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।”

मोदी का जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा – “भारत और अमेरिका न सिर्फ करीबी दोस्त हैं बल्कि प्राकृतिक साझेदार भी हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह ट्रेड डील दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करेगी। हमारी टीमें इस पर काम कर रही हैं और मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर दोनों देशों के नागरिकों के लिए उज्जवल और समृद्ध भविष्य बनाएंगे।”

क्यों अहम है ये डील?

अमेरिका और भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ हैं।
भारत से अमेरिका को बहुत सारा सामान एक्सपोर्ट होता है, जैसे दवाइयाँ, टेक्सटाइल और आईटी सेवाएँ।
वहीं, अमेरिका से भारत भी कई प्रोडक्ट्स खरीदता है।
अगर डील हो जाती है, तो दोनों देशों के व्यापार में आसानी होगी और कंपनियों को राहत मिलेगी।

Related Posts

1 of 828

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *