बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

SIR का जिक्र किए बिना विपक्ष पर तंज, बिहार को दी हजारो करोड़ की सौगात, पूर्णिया में जमकर गरजे पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। सोमवार को PM नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य को 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया। एयरपोर्ट के बाद पूर्णिया के SSB ग्राउंड में प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और राजद से बिहार के सम्मान के साथ पहचान को भी खतरा है। ये लोग बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं।

SIR का जिक्र किए बिना निशाना

SIR का जिक्र किए बिना PM ने कहा- ‘राजद और कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाल रही हैं। प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन घुसपैठियों पर ताला लगाना NDA की पक्की जिम्मेदारी है।’ बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा। वे मंच तक खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी थे।

पीएम ने दिलाई जंगलराज की याद

पीएम ने कहा कि- कांग्रेस और राजद बीते 2 दशकों से सत्ता से बाहर है। इसमें अहम भूमिका बिहार माताओं-बहनों की है। राजद के राज में हत्या, बलात्कार होते थे। हमारी सरकार में वही महिलाएं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। कांग्रेस और राजद को सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं। मोदी के लिए आप सब ही मोदी का परिवार हैं, इसलिए मोदी कहता है, सबका साथ-सबका विकास। ये लोग क्या कहते हैं। अपने परिवार का साथ, अपने परिवार का विकास।

22 सितंबर से GST एकदम कम हो जाएगी

इस साल दिवाली और छठ से पहले हमारी सरकार में बड़ा उपहार दिया है। आज से ठीक 7 दिन बाद नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से देश में GST एकदम कम हो जाएगी। आपकी रोजमर्रा के जरूरत की चीजों पर GST कम की गई है। इससे माताओं बहनों का रसोई का खर्च बहुत कम होने वाला है। उन्होंने RJD-कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि- कुशासन से सीमांचल पिछड़ा: देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरूरी है।
RJD-कांग्रेस के कुशासन का सबसे ज्यादा नुकसान सीमांचल को उठाना पड़ा है। बिहार की डबल इंजन की सरकार किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *