न्यूज़भारतहेडलाइंस

गरबे में ऐसे कपड़े पहनकर नाच रही थी बहू, ससुर ने मना किया तो हुआ कांड, MP के रीवा में हुई खौफनाक वारदात

खबर इंडिया की। मऊगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार कर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या करने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

दरअसल यहां एक महिला दुर्गा पंडाल में गरबा खेल रही थी.. महिला के ससुर को अपनी बहू का इस तरह सबके सामने डांस करना पसंद नहीं आया… उसने बहू को नाचने से इंकार किया, जिस पर विवाद शुरू हो गया..

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के हाटा गांव का है. रामरति विश्वकर्मा (62) अपने बेटे वेदप्रकाश, बहू और पत्नी के साथ रहते हैं. नवरात्रि के चलते गरबा करने का समय भी चल रहा है. रामरति ने अपनी बहू को गरबा और दुर्गा पंडाल में डांस करने के लिए मना कर दिया. इससे उनके बेटे और उनकी पत्नी के अलावा नाती सोनू को गुस्सा आ गया.

पिता की बात उनको इतनी नागवार गुजरी कि आक्रोश में आकर सभी ने रामरति पर जानलेवा हमला कर दिया. एक तरफ सोनू ने फावड़ा उठाकर उन पर दे मारा. बेटे और उसकी मां ने लाठी से पीटना शुरू कर दिया. इससे रामरति की नाक और ओंठ पर गंभीर चोट आईं. आरोपियों ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया.

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 790

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *