दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कनाडाई विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात,जानें- अनीता आनंद ने एस जयशंकर के साथ बैठक में क्या चर्चा की ?

उमाकांत त्रिपाठी।कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि- उनका दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को गति देगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने विदेश मंत्री आनंद का स्वागत किया और बताया कि उनका यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा देगा।

इस साल मई में कनाडा की विदेश मंत्री बनने के बाद अनीता आनंद की यह पहली भारत यात्रा है। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने जून में जी-7 सम्मेलन के दौरान अपने कनाडा दौरे की चर्चा की, जिसमें उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ ‘बेहद उत्पादक’ मुलाकात की थी।पीएम ने कहा कि-कि दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, कृषि और जन‑जन संबंधों में सहयोग को बढ़ाना महत्वपूर्ण है। मोदी ने कार्नी को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह आगे की बैठकों की उम्मीद करते हैं।

जानें- आनंद और जयशंकर की बैठक में क्या चर्चा हुई?
इससे पहले अनीता आनंद ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ बैठक की। बैठक में भारत के जयशंकर ने कहा, हमारी आज की बैठक 26 मई को हुई हमारी टेलीफोन पर बातचीत के बाद से लगातार रचनात्मक चर्चाओं का हिस्सा है। भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध पिछले दो महीनों में लगातार आगे बढ़े हैं। हम अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी तंत्रों को फिर से शुरू करने और उन्हें मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

Related Posts

मोदी सरकार ने बदल दिया राशन सिस्टम! अब परिवार के हिसाब से नहीं, इस तरह दिया जाएगा अनाज

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्र सरकार ने देश की राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने…

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *