अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

भाई के लिए चोर बनी पत्नी, पति के घर से ही उड़ा दिए 30 लाख, फिर ऐसे खुला राज

उमाकांत त्रिपाठी।मेरठ पुलिस ने एक कपड़ा व्यापारी के घर हुई 30 लाख की चोरी की घटना का खुलासा किया. जिसमें व्यापारी की पत्नी ही चोरी की मुख्य सूत्रधार निकली. जिसने अपने भाई की किडनी के इलाज के लिए अपने ही पति के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए व्यापारी की पत्नी, व्यापारी की सास, व्यापारी के साले और व्यापारी के साले के साले को गिरफ्तार किया है.

सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
जानकारी के अनुसार, बीते 15 अक्टूबर को थाना टीपी नगर क्षेत्र के महावीर जी नगर में एक कपड़ा व्यवसायी पीयूष मित्तल के घर में चोरी हुई थी. जिसमें 50 हजार नकद और लगभग 30 लाख के गहने चोरी हुए. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा लिखकर जांच शुरू की. जांच में सामने आया है कि व्यापारी के साले रवि बंसल (36) निवासी नई दिल्ली , साले के साले दीपक (24) निवासी गौतमबुद्धनगर , व्यापारी की सास अनीता(53) निवासी नई दिल्ली और व्यापारी की पत्नी पूजा(32) ने मिलकर चोरी को अंजाम दिया था.

 

ऐसे दिया चोरी की घटना को अंजाम
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि- व्यापारी की पत्नी पूजा ने योजना बनाकर चोरी करवायी थी. इस योजना में पूजा की मां अनीता भी शामिल थी. क्योंकि पूजा के भाई रवि की किडनी खराब हो गयी थी और इलाज के पैसे नहीं थे. तय प्लान के अनुसार घटना के दिन व्यापारी पीयूष की पत्नी पूजा, पीयूष को लेकर शॉपिंग करने मेरठ के पीवीएस मॉल गई. साथ ही इसके बारे में उसने अपने भाई रवि को पहले ही बता दिया था.

 

6 महीने पहले ही हुई थी दोनों की शादी
योजना के अनुसार, दीपक घर में घुसा और 50 हजार रुपये नकद व घर के लाकर से जेवर लेकर ई-रिक्शा से रिठानी मेट्रो स्टेशन पहुंचा. जहां व्यापारी का साला रवि पहले अपनी कार में मौजूद था. वहां से दोनों वापस मयूर विहार दिल्ली चले गये. रास्ते में दीपक ने घटना के दौरान पहने कपड़े को कार में बदलकर पहने हुए कपड़े व पिटठू बैग चलती कार से रास्ते में फेंक दिए थे.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *