न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

गृहमंत्री ने किया सुभाषचंद्र बोस को याद, आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर किया नमन

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज़ाद हिन्द फौज (INA) के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनके योगदान को याद किया. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और INA के वीर सेनानियों को नमन किया. अमित शाह ने कहा है कि- आज़ाद हिन्द फौज के माध्यम से नेताजी ने क्रांतिकारियों के मन में यह विश्वास प्रबल किया कि अपनी सेना और सैन्य अभियानों के बल पर देशवासी स्वाधीनता प्राप्त कर सकते हैं.

गृह मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि- आज़ाद हिन्द फौज के गठन से क्रांतिकारियों को यह दृढ़ विश्वास मिला कि भारत अपनी स्वयं की सेना के सैन्य अभियानों के दम पर आज़ादी हासिल कर सकता है. यह विश्वास देश की स्वतंत्रता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था.शाह ने साल 1943 में हुए ऐतिहासिक क्षण का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि नेताजी के नेतृत्व में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराया गया था और वहीं से भारत की आज़ादी की घोषणा कर दी गई थी. यह कदम अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ INA के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रमाण था.

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कि- आज आज़ाद हिंद सरकार के गठन की वर्षगांठ है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में भारत की आज़ादी के लिए वीरतापूर्वक लड़ने वाले आज़ाद हिंद फ़ौज के वीर सैनिकों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. शाह ने कहा है कि- INA के वीर सेनानी हमेशा अनंतकाल तक राष्ट्रप्रथम की प्रेरणा बने रहेंगे. उनका बलिदान और देश के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *